फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
अरविंद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
- धनघटा- बिडहर घाट मार्ग पर लहुरेगांव के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन


- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के लहुरेगांव के पास बुधवार की देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया।

छपरा मगर्बी गांव निवासी अरविंद (27) पुत्र त्रिभुवन बुधवार की देर रात धनघटा से बाइक से घर लौट रहे थे। लहुरेगांव के पास पहुंचने पर उमरिया बाजार की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। रात होने की वजह से लोग इस हादसे के बारे में जान नहीं पाए। उनको टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। उसी समय राहगीर पहुंचे और शोर मचाया तो धीरे-धीरे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाने चली आई। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन थाने पर पहुंचे और शव देखकर बदहवास हो गए। अरविंद के पिता त्रिभुवन का रो-रोकर बुरा हाल था। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई तो परिजन पहुंचे। हालांकि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें