फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना के मामले में दर्ज हुआ केस

Sun, 21 Jul 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने मार्ग दुर्घटना के मामले में पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिलने पर केस दर्ज किया है। धनघटा थाना क्षेत्र के डुहिया कला निवासी कुश कुमार ने बताया कि 11 जुलाई को शाम छह बजे उनका छोटा भाई विजय कुमार मौसी के लड़के ईश्वरचंद निवासी डहरौली थाना महुली के साथ रिश्तेदारी से बाइक लेकर घर आ रहा था। सेमरड़ाड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही धनघटा की तरफ से आ रहे बाइक के चालक ने तेज गति से आकर जोरदार ठोकर मार दी। इससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घायल दोनों भाईयों को उपचार के लिए सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाईयों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर विजय कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे चचेरे भाई का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें