संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के भरथुआ ग्राम प्रधान को धमकी देने के आरोप में तीन आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित अरविंद यादव ने बताया कि वह ग्राम पंचायत भरथुआ के प्रधान हैं। उनके गांव व बनकसियां गांव के कुछ लड़कों का आपस में मारपीट हुआ था। जिसको लेकर बनकसिया गांव के दिनेश यादव, अरुन यादव व प्रदीप यादव 19 जुलाई को शाम लगभग 6:30 बजे करमैनी घाट चौराहे पर उनको घेरकर गालियां व जानमाल की धमकी देते हुए कहा कि अपने लोगों को समझा दो नहीं तो तुम मारे जाओगे। इसके बाद दूसरे दिन भी फोन करके उनको धमकी दे रहे थे। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान के शिकायत पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।