संतकबीरनगर। दुधारा थाना बरैनिया गांव में आंबेडकर प्रतिमा रखने के मामले में पुलिस ने हलका लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बरैनिया के लेखपाल अभय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव की जमीन जहां पर प्रतिमा रखा गया वह राजस्व अभिलेख में ग्राम समाज की भूमि अंकित है। गांव के कुछ अज्ञात लोगों ने 11 जून की रात को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखकर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस के साथ वहां पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवाया गया।