संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के हड़िया माफी गांव की पूनम ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके पति रामदरश को चार जून को विपक्षी अमरावती देवी, रमेश कुमार, रामसमुझ, महेश, सीता, मंती ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाने पर तहरीर दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।