फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चेन छीनने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 07 Jun 2024 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने समय माता मंदिर पर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आई महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता बासमती देवी निवासी हांसडाड़ी थाना धनघटा ने तहरीर में बताया कि वह तीन जून को समय माता मंदिर पर आई थीं। दिन में मुंडन कार्यक्रम चल रहा था और सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान मौका देखकर एक अज्ञात महिला उनके गले से एक तोले की सोने की चेन खींचकर भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें