धनघटा। महुली क्षेत्र के जिगिना गांव के निकट 15 दिन पूर्व ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया था। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र के पकडडीहा गांव निवासी अनुपम चौधरी पुत्र ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि सात जुलाई को वह अपनी बाइक से निजी कार्य के लिए काली जगदीशपुर गए थे। देर शाम लौटते समय जैसे ही जिगिना गांव के निकट पहुंचे ही थे। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में अनुपम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि अस्पताल में ट्रैक्टर ट्राली मालिक अजित सिंह निवासी गायघाट पहुंचे। उसे पांच सौ रुपये देकर इलाज कराने की बात कही। दवा के खर्च की व्यवस्था करने की बात कहकर चले गए।