फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सफाई कर्मियों से दुर्व्यवहार करने और धमकाने वालों पर केस दर्ज

Tue, 17 Oct 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तेनुआमाफी में सफाई कर्मियों से दुर्व्यवहार और धमकाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया। मंझरिया निवासी योगेंद्र प्रसाद सफाई कर्मचारी के पद पर ग्राम पंचायत महुई में कार्यरत हैं। एडीओ पंचायत के निर्देश पर 10 अक्तूबर को वह साथी महेंद्र प्रसाद के साथ संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत ग्राम पंचायत तेनुआमाफी में छिड़काव कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पंकज ओझा, चंदन ओझा, अजय ओझा, पन्नेलाल पहुंचे और उन्हें जबरन अपने व्यक्तिगतकार्य के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर लोगो ने उन्हें जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। इतने में गांव के मकसूदन ओझा पिता डंडा लेकर दौड़ा लिए और विरोध करने पर जबरन कालर व हाथ पकड़कर अपने घर की ओर खींचने लगे। हम दोनों के शोर मचाने पर रोस्टर में लगे अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव किया। विपक्षी मौके पर कर्मचारियों के सामने धमकी देने लगे कि अब गांव में दिखे तो मारपीट कर हाथ पैर तोड़ दूंगा। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें