फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। बखिरा थानाक्षेत्र के शिवापार में एक दंपति ने पिछले दिनों एक व्यक्ति की पुत्रवधू को बुरी तरह से पीट दिया। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर डेढ़ माह बाद क्षेत्र के शिवापार निवासी दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में शिवापार गांव निवासी रमाकांत पुत्र झीनक ने बताया है कि गत 1 जनवरी की शाम आठ बजे उनके पट्टीदार रामहित व मीरा देवी उनके दरवाजे पर चढ़ आए। घर पर बहू मैना देवी को अकेली पाकर विपक्षी बहू को गाली देने लगे। मना करने पर बहू को लात मुक्का से मारे पीटे। विरोधियों के भय से जान बचाकर अपने घर में बहू भागी, फिर भी विपक्षी घर में घुसकर उसे मारे पीटे और कीमती सामान तोड़ दिए। बहू के शोर मचाने पर आस-पास लोगों के इकठ्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
बखिरा पुलिस व एसपी को प्रार्थना पत्र देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्जकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें