फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- पंचायत में किशोरी की अस्मत का हुआ था 1.25 लाख में सौदा
धनघटा। तीन दिन पूर्व क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार को पंचायत में सवा लाख रुपये में किशोरी की अस्मत का सौदा हो गया था। चार अगस्त के अंक में अमर उजाला ने किशोरी की अस्मत का 1.25 लाख में हुआ सौदा नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान पुलिस ने लिया और पीड़ित पिता की तहरीर पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम की है। पीड़ित 14 वर्षीय किशोरी नित्य क्रिया के लिए गई थी। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला 19 वर्षीय आरोपी युवक पहुंच गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जानमाल की धमकी दी थी। किशोरी के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए। मंगलवार को ही पीड़ित किशोरी को लेकर पिता धनघटा थाने पर पहुंचे थे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस इस मामले में कार्रवाई के लिए तत्पर पर भी हुई और आरोपी युवक के परिवार के एक सदस्य को पकड़ कर थाने लाकर पूछताछ भी की। मामले में पुलिस के कदम आगे बढ़ते की गांव के कुछ प्रतिष्ठित लोग सामने आ गए और मान-मनौव्वल की बात होने लगी। बुधवार दोपहर पंचायत हुई और किशोरी की अस्मत की कीमत 1.25 लाख लगाकर सुलह समझौता करा दिया। किशोरी की अस्मत की कीमत लगाए जाने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित किया। उसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसओ केडी सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने तहरीर दी है। जिसमें आरोप मढ़ा कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव के युवक ने डरा धमका कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि वीडियो बनाकर पुन: दुष्कर्म करने का दबाव बना रहा है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तर कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें