30 जनवरी को धनघटा क्षेत्र के पतजीवी गांव के पास हुआ हादस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के पतजीवी गांव के पास 30 जनवरी को हुए हादसे के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर किशोर के विरूद्ध केस दर्ज किया।
धनघटा एसओ अनिल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी लालमन ने शिकायत में बताया कि 30 जनवरी को उनका पुत्र सत्यवीर किसी काम से कूरी बाजार जा रहा था। पतजीवी गांव के समीप पहुंचते ही एक किशोर ने तेज गति से बाइक चलाते हुए सत्यवीर की बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उनका लड़का बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पाकर वह स्थानीय लोगों की मदद से बेटे को लेकर सीएचसी मलौली आए। जहां पर हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ हादसे का केस दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।