बखिरा। क्षेत्र के बंजरिया गांव में तीन माह पूर्व हुए मारपीट के मामले न्यायालय के आदेश पर में शनिवार को बखिरा पुलिस ने चार भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बंजरिया निवासी तबरेज ने कोर्ट में दिए प्रत्यावेदन में बताया कि गांव में एक व्यक्ति के घर 23 मई को शादी थी।
शाम सात बजे वह रास्ते से होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के विरेन्द्र, सन्तोष, मनोज, नागेन्द्र व बुद्धिराम और सोनू ने रास्ते में ही रोककर उसे अपमानित करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपी नाराज होकर उसकी बाइक को गिरा दिए और लाठी-डंडे से पीटने लगे। इस घटना में उसे काफी चोटें आईं हैं। संवाद