फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरियापार बेलहसा निवासी जयचंद्र चौधरी का आरोप है कि उसने टिनशेड डालकर पशुओं को रखा था।
छह महीने पूर्व सात नवंबर 2022 की शाम को चार बजे गांव के ही दल दलथम्हन समेत अन्य लोग गोलबंद होकर उसके शेड की दीवार गिरा दी। उसमें रखे भूसे को भी बर्बाद कर दिया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने के लिए उसे दौड़ा लिए। वह भागकर घर के भीतर गया। आरोप है कि विपक्षी उसके घर में घुस गए और मारने- पीटने लगे व जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों के जुट जाने पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना बखिरा थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इस संबंध में एसपी को डाक के जरिये पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि कुरियापार बेलहसा निवासी दलथम्हन, अशोक, रामलौट, रामराज ब बढ़या निवासी अशोक के साला व ससुर व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें