फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुरालियों पर केस दर्ज

Fri, 14 Feb 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। बखिरा पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर महराजगंज जनपद के छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अन्य मामलों में केस दर्ज किया है। बखिरा थानाक्षेत्र के लेदवा श्रीपाल गांव की निवासी आफरीन की शादी महराजगंज जनपद के फरेंदा के बनकटी गांव के केवटलिया टोला निवासी जमील अहमद से 20 नवंबर 2023 को हुई थी। पति जमील रोजगार के सिलसिले में बंगलुरु चले गए जबकि वह मायके लेदवा श्रीपाल थाना बखिरा चली आई थी। घर वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर उसके पति जमील ने शादी के तीन माह भीतर ही 18 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके ससुराल वाले शादी में अधिक धन खर्च होने की बात कहते हुए उसे घर से निकाल दिया। उसके देवर सहवान ने उसके पति की मोबाइल से उसकी फोटो निकालकर सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने लगा। बखिरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर देवर सहवान, ससुर निजामुद्दीन, सास सहिसुन्निशा, देवर जलील अहमद और ननद फातिमा तथा ननदोई मो. शरीफ के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें