फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के मामले में केस

Wed, 30 Oct 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रामड़पट सिंह ने बताया कि उनका नाथनगर के पीएनबी में खाता है। 23 अक्तूबर को दोपहर एक बजे वह खलीलाबाद एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए आए थे। रुपये निकालने पर कुछ परेशानी होने पर पास में खड़े एक शख्स से मदद लेकर दस हजार रुपये निकाले। उसी दौरान शख्स ने उनका एटीएम बदल लिया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद बैंक खाते से कई बार में 1,55,772 रुपये निकल गए। 24 अक्तूबर को मैसेज देखने के बाद रुपये निकलने की जानकारी हुई। इसके बाद बैंक जाकर स्टेटमेंट निकाले। कोतवाली पुलिस ने मामले में प्रार्थनापत्र पर मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें