फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधानाचार्य को धमकी देने के मामले में केस

Thu, 15 Aug 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने प्रधानाचार्य को जानमाल की धमकी देने के मामले में एक आरोपी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

परसहर गांव निवासी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुंडेरा में निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। वह परिवार के साथ विद्यालय में ही रहते हैं। 12 अगस्त रात 8:40 बजे रिश्तेदारी में भोजन करके पत्नी के साथ वापस आ रहे थे। रास्ते में पुलिया पर आठ से दस की संख्या में बैठे अराजक तत्व उन्हें देखकर रोकने का प्रयास किए। पत्नी के साथ होने की वजह से वह बाइक लेकर आगे बढ़ने लगे तो लोग गाली व जानमाल की धमकी देने लगे। वहां से आने के बाद पोखरा निवासी संजीव विद्यालय पहुंच कर गेट के पास आकर जानमाल की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें