फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क तक सज रहीं दुकानें...मुख्य बाजार में फुटपाथ गायब

Thu, 15 Aug 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पालिका कार्यालय से गोला बाजार तक पटरी पर चलने की जगह नहीं
विज्ञापन

- आए दिन लग रहा जाम, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोगों को चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ मुख्य बाजार से गायब हो चुके हैं। स्थिति यह है कि नगर पालिका कार्यालय से गोला बाजार तक फुटपाथों पर कब्जा होने की वजह से लोगाें का बाजार में चलना दूभर है। साथ ही आए दिन जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। पटरियों के साथ ही सड़क तक लोगों ने कब्जा कर लिया है, जबकि पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं।
खलीलाबाद में सड़कें चौड़ी तो फुटपाथ सिमट गया है, जो फुटपाथ बचा है, उस पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। बकायदा फुटपाथ से लेकर सड़क तक दुकानें सज रहीं है। जिसके कारण लोगाें को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्थिति यह है कि आजाद चौक से मुखलिसपुर तिराहे तक सड़क की दोनों पटरियों पर कब्जा बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा गोला बाजार में सड़क तक दुकानें लगी हुई हैं। फुटपाथ पर हुए कब्जे के कारण पैदल यात्रा करने वालों को सड़क से होकर आना-जाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यही नहीं बाजार आने वाले लोग वाहन सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।

पटरियों पर दुकानें... ठेले वालों का कब्जा
इसी तरह की स्थिति बैंक चौराहा क्षेत्र में भी हैं। यहां पर पटरियों पर दुकानें लग रही हैं तो बची जगह पर ठेला वालों का कब्जा है। त्रिपाठी मार्केट में तो फुटपाथ पूरी तरह से गायब है। शहर आए दिनेश कुमार, रामजीत आदि ने कहा कि फुटपाथ पर कब्जा होने और सड़क तक दुकानें लगने से आना-जाना मुश्किल हो गया है। जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।


एक साल से नहीं चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
करीब एक साल बीत गए, लेकिन पालिका प्रशासन ने अभी तक अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान नहीं चलाया है। जिसके कारण कब्जा करने वालों का मनोबल बढ़ रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन सिर्फ आश्वासन ही दे रही हैं।
विज्ञापन


शहर में फुटपाथ पर कब्जा हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसमें तहसील प्रशासन को भी सहयोग लिया जाएगा। वैसे भी कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई है, जल्द ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें