पौली ब्लॉक कार्यालय में तैनाती
मनचाहा लाभ दिलाने से मना करने पर मारे-पीटे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पौली क्षेत्र में तैनात ग्राम विकास अधिकारी से हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई।
वीडीओ रमाकांत ने बताया कि पांच अगस्त की दोपहर 2 बजे वह विकास खंड कार्यालय पर थे। इसी बीच सूरज कन्नौजिया, रामवृक्ष निवासी बछईपुर आकर लोगों को मनचाहा लाभ दिलाने के नाम पर बहस करने लगे। मना करने पर लोग मारकर घायल कर दिए। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो जानमाल की धमकी देकर वहां से बाहर चले गए। इसके बाद 17 अगस्त को जानमाल की धमकी दी, जिससे जानमाल का खतरा बना है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।