फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुजारी से मारपीट के मामले में केस

Fri, 17 May 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद थाना पुलिस ने तामेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी की तहरीर पर केस दर्ज किया है। रोहित भारती निवासी तामेश्वरनाथ ने शिकायत पत्र में बताया कि वह बाबा तामेश्वरनाथ मंदिर में पुजारी हैं। 15 मई को दोपहर तीन बजे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। इसी बीच ग्राम भिटकिनी थाना महुली से संख्या में महिलाएं, पुरूष पूजन करने के लिए आए थे। उन्हीं के बीच एक लड़का शराब के नशे में जूता पहनकर मंदिर के अंदर आ गया। जिसे मना किया तो वह उलझ गया और गाली देने लगा।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर भिटिकिनी गांव के रणविजय, महेश, संजय, तथा उनके साथ कई महिलाएं मंदिर में आकर गाली देते हुए जान माल की धमकी देकर मारने-पीटने लगीं। जिसमें उनके साथ अजय, श्याम नरायन, धर्मनाथ को भी चोटे आईं। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर घटना की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें