संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। 17 दिन पूर्व महुली क्षेत्र के मैनसिर-विश्वनाथपुर के पास हुए हादसे में युवक की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा घायल युवक लखनऊ अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
धनघटा क्षेत्र के करमा गांव निवासी गुलाम हुसैन पुत्र नबीबुल्लाह ने बताया है कि 16 जुलाई को उसका बेटा अरमान अपने साथी मोहम्मद इसहाक के साथ खलीलाबाद गया हुआ था। वापस घर बाइक से लौटते समय खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर मैनसिर-विश्वनाथपुर के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन चालक गलत साइड से उसके बेटे की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उसके बेटे अरमान की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा साथी मोहम्मद इसहाक अस्पताल में जीवन- मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।