बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के जसवल भरवलिया में केबल जोड़ने की वजह से दो पक्षों में विवाद हुआ। पीड़ित गौरव त्रिपाठी का आरोप है कि एक अगस्त की शाम को तीन बजे केबल जोड़ने को लेकर गांव निवासी लव त्रिपाठी अपने भाई व एक अन्य लोग के साथ मिलकर उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध जताने पर विरोधियों ने उसे लात, घूसा व लाठी डंडे से मारापीटा व जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ श्याममोहन ने बताया कि लव त्रिपाठी, कुश त्रिपाठी व मनोज तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद