संतकबीरनगर । अवैध शराब के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से नाराज कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। अचकवापुर निवासी राजेश्वर चन्द्र पुत्र स्वर्गीय मंगरु का आरोप है कि विगत दिनों मुहल्ला अचकवापुर में अवैध शराब बिक्री के विरोध में हुए प्रदर्शन में सहयोग किए थे। जिससे गुस्साए लोग उसको नुकसान पहुंचाने की फिराक में लगे थे। 26 जुलाई को आकाश मद्धेशिया, प्रमोद मद्धेशिया निवासी मोती चौराहा और तीन - चार अज्ञात लोगों ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद