फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोलाॅज प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता

Tue, 01 Aug 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सूर्या इंटर नेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित कोलाज प्रतियोगिता में प्रतिभागियो को सम्मान
विज्ञापन
फोटो है- सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोलाज प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में सोमवार को कोलाॅज प्रतियोगिता हुई। जिसमे सीनियर वर्ग के छात्र- छात्राओं ने चंद्रयान व इसरो और जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण पर चित्र बनाया।
सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने चंद्रयान की तस्वीर बनाते हुए उसकी कोलाॅज बनाई। साथ ही जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए कोलाॅज बनाया। इसमे रेड हाउस प्रथम स्थान पर रहा तथा ग्रीन हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। जिससे की छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से ही छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। यह उनकी आगे की कंपटीशन की तैयारियों में कारगर होता है।
इस दौरान विजेता टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, अशोक चौबे, नितेश द्विवेदी, बबिता त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें