संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर दुर्घटना का केस दर्ज किया है। अतरौरा निवासी जितेंद्र कुमार का आरोप है कि उसके पिता पीआरडी में कार्यरत हैं। वह डयूटी कर साइकिल से तीन दिसंबर को घर लौट रहे थे। अतरौरा जाने वाले मोड़ पर बाइक सवार तीन लोगों ने टक्कर मार दी। इससे उसके पिता सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां उनके इलाज में तीन लाख रुपये खर्च हो गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर दुर्घटना का केस दर्ज किया है।