संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया।गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के डुमरी निवासी दीना नाथ पुत्र सीताराम का आरोप है कि अपनी पुत्री स्वाती कन्नौजिया का विवाह वर्ष 2013 में नीरज कुमार पुत्र मेवा लाल निवासी बड़गो (खटोली) कोतवाली के किए थे। शादी व विदाई में उपहार स्वरुप दान दहेज दिए थे।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से पुत्री के पति नीरज, सास शारदा देवी, देवर धीरज कुमार, देवरानी प्रगतिशील कम दहेज लाने के कारण प्रताडित करना शुरु कर दी। दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक की मांग करते रहे। इसको लेकर पंचायत भी हुई। इसी बीच उसकी पुत्री काफी जल गई। पुत्री को इलाज के लिए गोरखपुर एवं हरिहरपुर ले गया जहां पर दवा उपचार के दौरान पुत्री ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसके पति, सास, देवर व दवरानी ने जान से मारने की नियत से जला दिया है। दौरान उपचार 17 मार्च 2022 को बटी की मौत हो गई। संवाद