फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन चालक पर दुर्घटना का केस दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर दुर्घटना का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के आजमपुर निवासी रामधन मौर्य ने तहरीर में कहा है कि बेटा राजेश कुमार 18 नवंबर को एक युवक के साथ बाइक से खलीलाबाद से घर आ रहा था। वह नेदुला चौराहा पहुंचा ही था कि एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बेटा घायल हो गया। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। वह गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक पर दुर्घटना का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें