संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा अस्पताल चौराहे पर बृहस्पतिवार को लगभग दस बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बस्ती जिले के गंधरिया-गजराज गांव निवासी 22 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र सतीश चंद्र अपने एक साथी के साथ बाइक से मेंहदावल की ओर जा रहे थे। दुधारा अस्पताल चौराहे के पास पहुंचते ही उन्होंने मेंहदावल की ओर जा रहे टेंपो में टक्कर मार दी। इससे बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं बाइक पर पीछे बैठे युवक का नाम नहीं पता चल पाया।