फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन रजिस्ट्री कराने से रोकने व मारपीट पर केस

Sun, 09 Jun 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा रजिस्ट्री कार्यालय के पास जमीन की रजिस्ट्री करने से रोकने और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुजीता मिश्रा निवासी ग्राम छितही थाना महुली ने बताया कि सात जून को वह अपनी चाची विंदू मिश्रा के साथ पैतृक संपत्ति बेचने के लिए रजिष्ट्री कार्यालय परिसर में पहुंचीं थीं। क्रेता आत्मा यादव से मिले रुपये का मिलान अन्य के साथ कर रही थीं। इसी दौरान विपक्षी उस्मान शेख व अब्दुल निवासी छितही एवं दो अन्य पुरानी रंजिश को लेकर रजिस्ट्री करने से मना करने लगे। विरोध पर चाची विंदू मिश्रा को पीटकर घायल कर दिया। उस्मान शेख ने पूर्व में पति की हत्याकर दी थी। जो जमानत पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें