संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद निवासी कमलावती ने तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश में गांव के गोदा व अन्य दो लड़कों ने बुधवार को उसके दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए बेटे और पति को भी मारापीटा। कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि इस मामले में महिला की तहरीर पर गोदा समेत अन्य दो पर मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद