संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गौसपुर में मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, एससी-एसटी समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बसंत प्रसाद ने शिकायत में बताया कि 26 मार्च को सुबह 10:30 बजे उनका नाती नीरज खेत से सरसों काटकर घर आ रहा था। रास्ते में विपक्षी मंजीत, रंजीत, श्रीचंद चौरसिया, संदीप चौरसिया, हरिश्चंद, रोहन यादव व दीपक यादव जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। संवाद