- तीन दिन पूर्व रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में मिला था शव
- मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक के पास झाड़ियों में रविवार की रात मिले शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरपीएफ की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज पवन कुमार के अनुसार मृतक युवक की पहचान अक्षय 22 वर्ष पुत्र बुद्धिराम निवासी बगहिया के रूप में हुआ था। जिसके बाद पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इधर अक्षय की मां ने कोतवाली पुलिस में शिकायत किया। बखिरा थाना क्षेत्र के चिरैयाड़ाड गांव निवासी कमलावती का आरोप है कि उनके बेटे अक्षय को घर से बुलाकर पूर्व नियोजित साजिश करके उसकी हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी गोलू चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी बगहिया एवं सिब्बू यादव पुत्र अज्ञात निवासी बेलदारी टोला के खिलाफ केस दर्जकर मामले में छानबीन शुरू कर दी।
युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया। अक्षय के मां की शिकायत पर मामले में आरोपी गोलू चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी बगहिया एवं सिब्बू यादव पुत्र अज्ञात निवासी बेलदारी टोला खलीलाबाद के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी