फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर भाई के साले पर दुष्कर्म का केस

Sun, 16 Mar 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। पुलिस ने रविवार को कोर्ट के आदेश पर सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला की तहरीर पर उसके भाई के साले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। अन्य दो मित्रों के खिलाफ भी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के न्यायालय में महिला ने प्रार्थना पत्र दिया था कि उसके भाई के साले ने दो फरवरी 2023 को व 20 दिसंबर 2024 को रात में लगभग 10 बजे थाना क्षेत्र में स्थित उसके मायके में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर उसे पिला दिया और एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
आरोप है कि बेहोशी की हालत में गलत तरीके से आरोपी द्वारा फोटोग्राफ भी ले लिया गया।
आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान बनाई गई वीडियो और फोटोग्राफ आरोपी ने अपने दो मित्रों में साझा किया और उसके मित्रों ने पीड़िता सहित के रिश्तेदारों को वीडियो और फोटो भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुद्धि सागर के खिलाफ दुष्कर्म का केस व अन्य दो आरोपी दिनेश पासवान और मुन्ना के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें