फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी समेत पर जालसाजी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी समेत पर जालसाजी का केस
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कूटरचित दस्तावेज के सहारे संपत्ति हड़पने की कोशिश के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। कार्रवाई की जद में परसवा गांव निवासी दो सगे भाई, ग्राम पंचायत अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी आए हैं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परसवा गांव निवासी शांति देेवी ने बताया कि उसके पति रामनरेश की मृत्यु छह मार्च-2019 को हो चुकी है। उसकी इकलौती बेटी भारती देवी है। बेटी की शादी दलेलगंज के राम मोहन के साथ हुई है। वह बेटी के घर रहती है। पति का अंतिम संस्कार दामाद ने किया था। आरोप है कि परसवा के अजय कुमार व अमित कुमार के पिता फूलचंद्र थे। फूलचंद्र के पिता का नाम राम नेवास है। फूलचंद्र पुत्र राम नेवास की मृत्यु हो चुकी है। उनके स्थान पर अजय कुमार और अमित कुमार का वरासत भी हो चुका है। इसके बावजूद लोग ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्र प्रकाश और सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद्र से मिलकर कूट रचित दस्तावेज परिवार रजिस्टर भाग एक गलत तरीके से तैयार करके उसमें फूलचंद्र के पिता का नाम रामनरेश अंकित करवा दिया। आरोप है कि लोग उसके जमीन को हड़पना चाह रहे हैं। कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर नायब तहसीलदार के कोर्ट में छाया प्रति दाखिल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर वह कूटरचित दस्तावेज की प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क किया, लेकिन अजय और अमित की साजिश में होने के कारण उसे प्रतिलिपि नहीं दी। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया। मजबूर होकर कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में अजय कुमार, अमित कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्र प्रकाश और सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद्र के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि कोतवाल को निर्देश दिए गए हैं कि विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें