संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने शिकायत मिलने पर दो आरोपियों के विरुद्ध एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि पौली निवासी धीरज कुमार ने अपरी शिकायत में बताया कि वह दवा लेने खलीलाबाद जा रहे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम परसहर के रहने वाले रणजीत सिंह व मुकेश बंधे पर मिले और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे। विरोध करने पर डंडे से शरीर के विभिन्न स्थानों पर मारा और जानमाल की धमकी दी। घटना में उनका सिर फूट गया और वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। एसओ ने बताया कि मामले में उक्त आरोपियों के विरुद्ध तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।