फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला ने पति और सास पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

Wed, 29 Nov 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।
बस्ती जिले के थाना रुधौली के मिश्रौलिया गांव निवासी महिला का विवाह दुधारा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी एक युवक साथ हुआ था। विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर पति समेत ससुरालियों पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग समेत गाली-गलौज तथा बाल काटने की धमकी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पति मारूफ अहमद व सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें