फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर मानहानि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का केस

Tue, 05 Aug 2025 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद में मंगलवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव पर मानहानि तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने उन पर कार्रवाई के लिए एसपी को लगभग एक सप्ताह पूर्व ज्ञापन दिया था। जिसके बाद पुलिस मामले में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई में जुट गई है।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने 10 जुलाई को बस्ती में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया था कि कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद उनकी हत्या कराना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक करोड़ रुपये की सुपारी दी है। इसके बाद निषाद पार्टी के कार्यकर्ता अपने पार्टी मुखिया के ऊपर लगे आरोप से आक्रोशित हो गए थे।
विज्ञापन

पिछले दिनों पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के अगुवाई में निषाद पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एसपी संदीप कुमार मीना से मिलकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग किए थे। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से जनपद के राजनैतिक गलियारे में सियासी पारा चढ़ गया है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद निवासी जंगल सालिकराम बाईपास रोड संगम चौक पादरी बाजार शाहपुर गोरखपुर के तहरीर के आधार पर मानहानि, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में केस दर्ज करके पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में सपा के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें