फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरातदन हत्या का केस

Mon, 01 Jul 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 22 जून को विश्वनाथपुर तिराहे पर हुई थी मार्ग दुर्घटना
विज्ञापन


- बाइक सवार की अस्पताल में हुई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। खलीलाबाद क्षेत्र के गड़सरपार गांव निवासी बाइक सवार युवक आठ दिन पूर्व महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। रविवार को मृतक के भाई की तहरीर पर महुली पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक के खिलाफ मार्ग दुर्घटना, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गड़सरपार गांव निवासी राजकुमार पुत्र स्व. राम भरत ने बताया है कि 22 जून को बाइक से उनका छोटा भाई राजमन (24) ससुराल जा रहा था। रात में करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही वह विश्वनाथपुर तिराहे पर पहुंचा। उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए राजमन की बाइक को टक्कर मार दिया। जिला अस्पताल इलाज के दौरान राजमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें