फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर नकदी चुराने व मारपीट मामले में केस

Tue, 23 Jul 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर एक माह बाद शुरू हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। रोजगार के सिलसिले में मद्रास रहे रहे एक व्यक्ति की पत्नी को गांव के कुछ दबंगों ने मारापीटा व घर से दस हजार चुरा ले गए। पुलिस ने एक महीने बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बूंदीपार (परतिया) निवासी बबिता पत्नी प्रदीप ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि उसके पति रोजगार के लिए मद्रास में रहते हैं। तीन बच्चों संग व घर पर रहती हैं। मोहल्ले के अनिल व उसकी पत्नी रीना मनबढ़ व दबंग हैं। अक्सर उसे दोनों परेशान करते हैं। 10 जून की सुबह सात बजे आरोपी अनिल व उसकी पत्नी ने गाली देते हुए मारने के लिए उसे दौड़ा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी भी घर में घुसकर उसे मारे-पीटे व जंगला व चैनल तोड़ दिए। बाक्स में रखा हुआ दस हजार नगद व जेवर चुरा लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें