फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व चोरी का केस

Tue, 21 May 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर मारपीट, धमकी, चोरी और तोड़फोड़ के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जोरवा गांव निवासी रामनाथ ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि पांच अप्रैल को विपक्षी सरवन कुमार, विकास कुमार, विशाल कुमार और रुचि पुरानी रंजिश में लाठी-डंडा घर में घुस आए। घर पर मौजूद भतीजे को मारापीटा। जान से मारने की नीयत से सिर पर लोहे के सरिया से प्रहार किया। विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ करके लगभग एक लाख रुपये के सामान का नुकसान किया। पुलिस के मुताबिक कोर्ट के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें