फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झमाझम बारिश से शहर में जलभराव, सड़क पर निकलना मुश्किल

Sun, 03 Mar 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पालिका प्रशासन के जल निकासी के दावे की खुली पोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को दोपहर बाद करीब एक घंटे तक हुई बेमौसम बारिश से शहर में जलभराव हो गया है। जिससे कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। जलभराव के चलते दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही गई। इस बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के जल निकासी के दावे की भी पोल खुल गई है। तेज बारिश व हवा के चलते फसलेंं गिर गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही बूंदाबांदी होती रही, लेकिन दोपहर के बाद करीब तीन बजे अचानक तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण अंसार टोला, बरई टोला, मेंहदावल चौराहा, आजाद चौक से नेहरू चौक, डाक बंगला के सामने सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

पटरियों पर घुटने तक पानी लग गया, जिसके कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने पानी जमा हो जाने से कारोबार भी प्रभावित हुआ है। पैदल यात्रियों को इसके कारण परेशानी झेलनी पड़ी। शाम के समय तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के धनघटा, नाथनगर, महुली, सेमरियावां, मेंहदावल आदि कस्बों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि जल निकासी के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। साथ ही जलभराव न हो, इसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

बारिश तेज हवा से फसल गिरी, किसान चिंतित
एक घंटे तक हुई तेज बारिश और हवा चलने से फसलें प्रभावित हुई हैं। कई जगह गेंहू की फसल गिर गई है। सरसों, मटर आदि की फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान दशरथ यादव, राजेश कुमार आदि ने कहा कि बारिश काफी तेज हुई है। साथ ही तेज हवा चली, जिससे गेहूं की फसल गिर गई है। इससे फसल को नुकसान होगा। बालियां काली पड़ने की संभावना है। सरसों पककर तैयार हो चुकी सरसों और मटर की फसल को नुकसान पहुंचा है।


बारिश से नगर पंचायत की सड़क कीचड़ से सराबोर



धर्मसिंहवा। रविवार को हुई बारिश से धर्मसिंहवा नगर पंचायत का मुख्य मार्ग कीचड़ से सराबोर हो गया है। आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन इस अव्यवस्था पर गंभीर नहीं हो रहा है।



नवसृजित नगर पंचायत धर्मसिंहवा में टूटे-फूटे सड़क पर बगल में खुदाई हुई नाले की मिट्टी राहगीरों के लिए जंजाल बन गया है। सड़क पर पड़ा हुआ कीचड़ लोगों को फिसलने पर मजबूर कर रहा है। कई लोग शनिवार से रविवार के बीच में गिर भी चुके हैं। नगर वासी शैलेंद्र कुमार प्रजापति, राकेश कुमार मद्धेशिया, प्रदीप कुमार वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, संजय कुमार पांडेय, राजेश पांडेय आदि ने बताया कि नगर पंचायत के मुख्य मार्ग न बनने के कारण स्थानीय नागरिक सहित बाहर से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि नगर पंचायत के अंदर का मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग से निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही टेंडर पास होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बारिश तेज हुई के साथ हवा भी चली है। जिसके कारण सरसों और मटर की फसल को नुकसान होने की संभावना है। आकलन कराया जा रहा है। जबकि गेहूं की फसल को अभी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
- पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें