धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी एक युवक ने महुली थाने में तहरीर देकर अलग-अलग गांव के चार लोगों के खिलाफ मारने पीटने, गाली व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
महुली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी शुभम सिंह पुत्र सुधीर सिंह का आरोप है कि 26 जनवरी को करीब एक बजे परसाभारी गांव निवासी रिश्ते यादव, नोक्ता गांव निवासी आकाश यादव, सकरैचा गांव निवासी शक्ति विकास यादव व निहाल यादव उन्हें गुरुकुल स्कूल नाथनगर बुलाकर मारापीटा तथा गालियां दीं। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण थाने में शिकायत नहीं की। मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने पर परिजनों को जानकारी हुई। तब तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि पिपरा गांव निवासी शुभम सिंह की तहरीर पर परसाभारी गांव निवासी रिश्ते यादव, नोक्ता गांव निवासी आकाश यादव, सकरैचा गांव निवासी शक्ति विकास यादव व निहाल यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।