फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर ढाई माह बाद मारपीट का केस दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के मधईपुर बढ़या गांव में भूमि विवाद में मारपीट के मामले में ढाई माह बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। इसमें चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

मधईपुर बढ़या गांव निवासी विजय सिंह चौधरी ने कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में बताया कि 24 नवंबर 2024 को सुबह उनके गांव के रमेश, रविंद्र, प्रविंद्र, जयहिंद व कमला देवी गोल बंद होकर भूमि विवाद को लेकर उनके दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगे।
मना करने पर उनको मारने के लिए दौड़ा लिए। वह जान बचाकर घर में भागे तो वे उनके घर में घुसकर पीटने लगे। उनके चाचा राम संवारे और भाई प्रियांशु ने बचाव करने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटने लगे। इस दौरान रविन्द्र ने फावड़े से प्रहार किया जिससे रामसवारे के दोनों हाथों पर घाव बन गया। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए और बीच-बचाव किया तो उनकी जान बची। घटना की सूचना थाने पर देने के बाद भी पुलिस ने उल्टा उनके खिलाफ ही केस दर्जकर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें