24 दिसंबर 2023 का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के बेलहरकला थाना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर बलवा, मारपीट व घर में घुसकर छेड़खानी आदि का आरोप में केस दर्ज किया है। एसओ बेलहरकला सरोज शर्मा ने बताया कि निघुरी गांव निवासी सुनीता ने कोर्ट में दिए शिकायत में बताया कि उसके पति मजदूरी करने बाहर गए हैं। 24 दिसंबर 2023 को गांव के विपक्षी छत के रास्ते आकर उसे गाली देते हुए काफी मारे-पीटे और अभद्रता की। परिजनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें सभी को काफी चोटें आई। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर आरोपी गुडिया, तुलसीराम, अमृता, सरिता और अजय के विरूद्ध कोर्ट के आदेश पर केस दर्जकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।