फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद के मामले में दो पक्षों से 60 लोगों पर केस

Fri, 23 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो दिन पूर्व धनघटा क्षेत्र के तिलकूपुर में हुई थी घटना
विज्ञापन

- दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के तिलकूपुर गांव में दो दिन पूर्व जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया व घायलों को इलाज के लिए भेजा था। पुलिस ने दोनों पक्षों से 60 लोगों पर केस दर्ज किया है।
एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि एक पक्ष के रामयज्ञ ने बताया कि उनकी तिलकूपुर में पैतृक जमीन है। जिसमें मिर्च की फसल है। जमीन को हड़पने की नियत से विपक्षी ट्रैक्टर से जोताई करके फसल नष्ट कर रहे थे। इसी बीच उनका भाई पहुंचकर ऐतराज किया। वहीं दूसरे पक्ष के विजय बहादुर ने बताया कि वह अपने खेत में चरी की बुवाई करने ट्रेक्टर लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच विपक्षी वहां पर आकर मारपीट शुरू कर दिए। एसओ अनिज कुमार ने बताया कि विजय बहादुर के शिकायत पर मामले में आरोपी रामयज्ञ, बैजनाथ, बालेंद्र, धर्मेंद्र, रघुनाथ, इंद्रमणि, विकास, रामनायक, चंद्रकेश, छोटेलाल, राजेश पाल, फैज व बारह अज्ञात एवं रामयज्ञ में शिकायत पत्र के आधार पर प्रिंस, जितेंद्र, सत्येंद्र, शैलेंद्र, अरूण, भालचंद, विजय बहादुर, गिरजेश, जंगी, सूरज अयोध्या एवं 20-25 अज्ञात के विरूद्ध तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में केस पंजीकृत करके अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में और भी जिन लोगों का विवाद व मारपीट में संलिप्तता पाया जाएगा। उसका नाम भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें