फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Fri, 11 Jul 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर उर्फ बख्तूपुर में करीब चालीस दिन पूर्व प्रताड़ना से आजिज होकर विवाहिता ने जहर खा जान दे दी थी। शुक्रवार को मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है ।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र पिपरसन्डी निवासी राम प्रसाद पुत्र विदेशी का कहना है, कि उसकी बेटी मंजू का विवाह 18 साल पहले महुली क्षेत्र के शंकरपुर उर्फ बख्तूपुर निवासी जोगिंदर पुत्र राम नाथ के साथ हुआ था । बेटी के पास एक लड़का और दो लड़की है। दामाद हैदराबाद में पालिश का काम कर रहा था। इस दौरान शीतल चौहान नामक लड़की से दामाद से बातचीत होने लगी।
इसकी जानकारी जब मंजू को हुई तो विरोध किया। इसी बात को लेकर 28 मई को पति ने परिजनों के साथ मिलकर कमरे में बंद कर मंजू की जमकर पिटाई कर दी। प्रताड़ना से आजिज होकर मंजू ने 29 मई को ससुराल में जहर खा लिया। जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर प्रतिवादी पति जोगेंद्र, निर्मला, रिंकी देवी, राम नाथ, रविन्द्र, विद्यावती निवासी शंकरपुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें