फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

20 दिसंबर को गाय युवक का 26 को मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा(संतकबीरनगर)। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट पहुंचा कर युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आने पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित पिता की तहरीर पर की। पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या होने का शक है और इसी दिशा में जांच कर रही है।
विज्ञापन

रक्शाकोल गांव निवासी पीड़ित पिता अंगद ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम को 19 वर्षीय बेटा आकाश नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर गया था। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोग उसके बेटे को अजगर सांप दिखाने के बहाने साथ में लेकर आमी नदी के किनारे चले गए। आरोप है कि नदी किनारे से मौजूद भीड़ के चले जाने के बाद उसके बेटे को अज्ञात लोगों ने गायब कर दिया। एक सप्ताह तक खोजने के बाद भी बेटे का कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच 26 दिसंबर की शाम को चार बजे भैंस चराने वालों ने बताया कि एक लाश नदी के किनारे पानी में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचकर शिनाख्त में उक्त शव बेटे आकाश का निकला। आशंका जताई है कि उसके बेटे की हत्या करके शव को नदी में फेंक दिया गया। एसओ आरके गौतम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वैसे प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या होने का शक है। आकाश की काल डिटेल को खंगाला जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें