फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस

Sat, 11 Oct 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता संगीता देवी निवासी जगदीशपुर लहुरादेवा ने न्यायालय को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका लड़का व पति मिलकर अपने जमीन पर पॉलिथीन डालकर एक छोटी सी दुकान चलाकर जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन

31 अगस्त को 3 बजे शाम को गांव के विपक्षी रामसहाय उर्फ घल्लू, बहाऊ, बीनू, राधिका, शीला व रामदरश एकराय व गोलबंद होकर आए और गाली देने लगे। मना करने पर दुकान का सारा समान तोड़फोड़ दिया और पाॅलिथीन को फाड़कर फेंक दिया। बेटे व पति के मना करने पर उनको गाली देते हुए काफी मारापीटा। उनके जाने पर उनको भी घसीटकर मारापीटा। बेटे पर चाकू से हमलाकर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें