संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में राहुल चौरसिया निवासी गोरयाभार ने बताया कि छह मई की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने भाई आनंद व मैनपाल के साथ गांव के अमित यादव के बारात सेमरियांवा गए थे।
वहां पर डीजे बजाने को लेकर गांव के ही सूरज से कहासुनी हो गई। उसी बात को लेकर सूरज, उसके मित्र अमन चौधरी अपने अन्य पांच साथियों के साथ जिगिना चौराहे पर घेरकर गाली देते हुए तीनों की पिटाई कर दी। उसी रात करीब 12:30 बजे आरोपियों ने फिर से तीनों की पिटाई कर दी। कोतवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद