धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के बेलपुरवा नाथनगर गांव निवासी एक महिला ने महुली थाने में तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर मारने पीटने, गाली व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। महुली थाना क्षेत्र के बेलपुरवा नाथनगर गांव निवासी चन्द्रकला देवी पत्नी चंद्रिका प्रजापति ने महुली थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि वह शनिवार को घर पर मौजूद थी। घर के बगल में स्थित खाली जमीन है। उस जमीन में पेड़ लगा हुआ है। जिसे गांव के ही जयप्रकाश श्रीवास्तव व मनोज श्रीवास्तव जमीन पर कब्जा करने के नियत से पेड़ उखाड़कर फेंक रहे थे। मना करने गालियां देते हुए लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। जिससे काफी चोटें आई हैं। संवाद