संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर शनिवार को शिविर लगाकर कुल 12 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि पांच लाख की निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए शासन के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को सीएचसी पर आयुष्मान बनाने के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें 12 पात्र लोगाें के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी शिविर लगाया जाएगा, जो भी पात्र हैं वह यहां आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, संजय भारती आदि मौजूद रहे। संवाद